मदरबोर्ड क्या है | what is motherboard in hindi

मदरबोर्ड कंप्यूटर में एक ऐसी circuit board है जो सभी components को आपस में जोडती है, जैसे प्रोसेसर, रैम हार्ड डिस्क और अन्य डिवाइस, मदर बोर्ड के बिना कंप्यूटर अधुरा है, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी डिवाइस computer motherboard से जुड़े रहते हैं|

आज हम इसी circuit board जिसे motherboard कहा जाता है चर्चा करेंगे, याद आप भी जानना चाहते हैं कि what is motherboard in hindi? motherboard कितने प्रकार के होते हैं, पहला motherboard कब बनाया गया और इसे किसने बनाया, और यह कैसे बनाए जाते हैं तो अंत तक इस लेख को अवश्य पढ़े आपको आपने प्रश्न के सभी उत्तर प्राप्त होंगे|

आइए जाने मदरबोर्ड क्या है? history of motherboard in hindi और उनके प्रकार.

मदरबोर्ड क्या है? (What is motherboard in hindi)

motherboard एक main circuit board होता है जो कंप्यूटर के अंदर होता है जिनसे कंप्यूटर के सभी पार्ट्स आपस में जुड़े रहते हैं|

Computer Motherboard का दूसरा नाम mainboard है इसे system board, mobo या mb भी कहा जाता है|

एक motherboard में cpu socket, expansion card slots, ports, connectors, chipset और भी कई parts होते हैं जिनकी चर्चा हम इस लेख में आगे करेंगे|

यदि what is motherboard in computer in hindi की बात करे तो यह मानव शरीर के नर्वस सिस्टम के उदाहरण के द्वारा सरलता से समझा जा सकता है|

नर्वस सिस्टम जिस प्रकार हमारे शरीर के सभी अंगो को एक दुसरे से जोड़ता है जिससे मनाव मस्तिष्क शरीर के अंगो को निर्देश दे सके, ठीक उसी प्रकार motherboard सभी parts of computer को आपस में जोड़कर रखता है जिससे CPU उन parts को control और acess कर सके.

motherboard कंप्यूटर के आन्तरिक (internal devices) एवं बाह्य (external devices) भागो को आपस में ports, slots और connectors के माध्यम से एक दुसरे से जोडती है|

जैसे- cpu, ram, harddisk, mouse, keybaord, monitor, graphic card, usb आदि |

मदरबोर्ड कैसे बनती है? (how motherbaord made in hindi)

motherboard को बनाने के लिए दो प्रकार के materials का उपयोग किया जाता है|

  • fiberglass
  • copper
what is motherboard in hindi

Computer Motherboard, Layers में बनाई जाती है जिससे कि स्थान बचाया जा सके.

Computer Motherboard में 4 से 8 layer होती है जो copper embedded fiberglass होती है जो कि printed होती है इसलिए motherboard को Printed Circuit Board (PCB) भी कहा जाता है|

fiberglass के बहुत से layer को जोड़कर एक layer बनायीं जाती है जिसे copper से उपर और नीचे coated किया जाता है|

एक chemical जिसे photoresist कहते हैं जो कि एक light-sensitive material होता है जो प्रकाश के संपर्क में आने पर पीसीबी में copper का निशान बनाता है|

जब copper की coating समाप्त हो जाती है तब कुछ ऐसे pattern जो layer को cover करते हैं उन्हें motherboard पर बिछाया जाता है और UV light उसपर डाली जाती है|

इसके पश्चात् motherboard के uncovered copper layer को धुलाई कर हटाया जाता है|

Surface Mount Technology (SMT) के द्वारा मदरबोर्ड पर छोटे components लगाए जाते हैं और मदरबोर्ड की printing की जाती है|

Dual inline package (DIP) के द्वारा motherboard पर small capacitors, input/output ports, 24 pin connector आदि install किये जाते हैं|

Testing से पहले motherboard को manually check किया जाता है कि सारे components सही से लगाए गए हैं या नहीं, इसके पश्चात् मदरबोर्ड को heat chamber में 509 फ़ारेनहाइट/265 Clecius force के द्वारा components को अच्छे से insert किया जाता है|

इसके बाद computer motherboard की टेस्टिंग की जाती है, टेस्टिंग के बाद इसे पैक कर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भेज दिया जाता है|

इस प्रकार से motherboard बनाई जाती है|

मदरबोर्ड कार्य कैसे करती है? (how motherboard works in hindi)

what is motherboard in hindi

Motherboard एक Hub की तरह कार्य यह इलेक्ट्रिक सिगनल द्वारा सूचनाएं भेजता और प्राप्त करता है, data मदरबोर्ड में buses के माध्यम से एक स्थान से दुसरे स्थान भेजी जाती है जो computer language (0 और 1) के रूप में होती है|

Motherboard, सिगनल प्राप्त कर उसे मशीनी भाषा में बदलती है जिसे components आसानी से समझ सकें यह कार्य बहुत ही तीव्र गति से होता है जिसे हम देख नहीं सकते हैं|

मदरबोर्ड का इतिहास (history of motherboard in hindi)

first computer motherboard को “planar” कहा गया इसे IBM ने अपने personal computer के लिए बनाया, यह वर्ष 1981 में बनाया गया था |

IBM ने अगस्त 1984 में AT और Full AT मदरबोर्ड को introduced किया और intel ने ATX मदरबोर्ड july 1995 को पेश किया था|

मदरबोर्ड के प्रकार (types of motherboard in hindi)

Computer Motherboard कई आकार में उपलब्ध होता है जिसे form factor कहा जाता है, motherboard को उनके chipset, processor socket और form factor के आधार पर characterized किया जाता है|

Motherboard advance technology extended द्वारा described किया जाता है जिसे intel कंपनी ने invent किया था और यह कई वर्षो से industry standard है|

form factor मदरबोर्ड के लेआउट के अलावा पॉवर सप्लाई, कंप्यूटर कैबिनेट, कनेक्टर और पोर्ट की स्थिति, स्लॉट और भी कई जानकारी प्रदान करता है|

मदरबोर्ड दो प्रकार के होते है |

  • Integrated Motherboard

ऐसा मदरबोर्ड जिनमे अधिकतर component motherboard पर sold (integrated) रहती है जैसे cpu, ram, video card, sound card और अन्य controllers.

  • Non Integrated Motherboard

ऐसे मदरबोर्ड पर हम विडियो कार्ड, लेन कार्ड, ऑडियो कार्ड लगा सकते हैं, प्रोसेसर socket में फिट की जा सकती है, ऐसे computer motherboard जो components को जोड़ने के लिए expansion slot एवं अन्य माध्यम का उपयोग करती है, जो motherboard पर पहले से integrated नहीं होती हैं उन्हें non integrated motherboard कहलाती है|

what is motherboard in hindi

आइये जानते हैं कितने प्रकार के फॉर्म फैक्टर होते हैं (types of motherboard form factor in hindi)

ATX form factor

यह motherboard 11.2*8.2 इंच dimension के साथ आता है वैसे यह dimension manufacturer के हिसाब से भिन्न हो सकते हैं|

यह कंप्यूटर मदरबोर्ड अधिक स्लॉट, चार या उससे अधिक रैम स्लॉट, PCIe स्लॉट, बहुत से USB और अन्य पोर्ट्स प्रदान करता है|

अधिक size होने के कारण components को कुछ दुरी पर लगाया जाता है जिससे कि airflow के लिए कुछ space मिल सके.

यह मदरबोर्ड उन लोगो के द्वारा अधिक उपयोग में लाया जाता है जो अधिक एक्सपेंशन स्लॉट और पोर्ट्स की आवश्यकता रखते हैं और बहुत heavy कार्य करते हैं|

यह motherboard केवल Full ATX या Extended ATX सपोर्ट करने वाले कैबिनेट पर ही लगाए जा सकते हैं|

Micro ATX Form factor

micro ATX motherboard 9.6*9.6 इंच dimension की होती है यह भिन्न manufacturer के अनुसार भिन्न हो सकते हैं|

इस computer motherboard में ATX से कम ports और slots होते हैं, यह motherboard उन लोगो के लिए अच्छी है जिन्हें अधिक ports और connectivity की आवश्यकता नहीं होती है और कुछ समय बाद वह अपग्रेड करना चाहते हैं जैसे अधिक रैम और जी पी यू.

यह बोर्ड ज्यादातर कंप्यूटर कैबिनेट पर fit हो जाते हैं जो 9.6*9.6 इंच की जिनपर स्पेस हो एवं यह बड़े कैबिनेट पर भी fit किये जा सकते हैं|

Mini ITX Form factor

mini ITX form factor वाले motherboard में पॉवर की आवश्यकता कम होती है यह 6.7*6.7 इंच dimension का होता है|

यह motherboard उन लोगो के लिए है जो low power, मिनी सिस्टम बनाना चाहते हैं जिनकी आवश्यकता छोटे कंप्यूटर build बनाने की है|

mini ITX motherboard छोटे pc build बनाने के लिए उपयोग किया जाता है जिन्हें बहुत ही कम स्थान की आवश्यकता होती है|

Nano ITX form factor

what is motherboard in hindi

Nano itx motherboard 4.7*4.7 इंच के होते यह fully integrated motherboard होते हैं, जो बहुत ही कम पॉवर में उपयोग किये जा सकते हैं |

यह motherboard, pvr, media center, smart tv आदि में उपयोग किये जाते हैं|

Pico ITX form factor

यह सबसे छोटी फॉर्म फैक्टर की motherboard होती है इसका dimension 3.9*2.8 इंच होता है, यह motherboard VIA के द्वारा design और develope की गयी है|

यह motherboard, छोटे डिवाइस, IoT devices embedded system application में अधिक उपयोग की जाती है|

कंप्यूटर में एंड्राइड एप कैसे चलाएं?

Parts of computer in hindi

मदरबोर्ड के भाग (parts of motherboard in hindi)

वैसे तो जब हम computer motherboard को देखते हैं तो उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि कोई circuit board हो वैसे motherboard एक circuit board ही है किन्तु इसका कार्य साधारण circuit board से अलग होता है|

computer motherboard में आपको कई parts दिखाई देंगे जिनकी जानकारी नहीं होते पर यह आपको थोडा अजीब लग सकता है किन्तु जब आप motherboard के सभी parts और components की जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो motherboard को जानना बेहद आसान है|

आइये एक एक कर सभी parts और components की जानकारी प्राप्त करते हैं|

1.BIOS and CMOS

history of motherboard in hindi

Basic Input Output System (BIOS) में motherboard की सभी जानकारी रहती है, सभी हार्डवेयर की settings और कॉन्फ़िगरेशन को आप bios की सहायता से देख सकते हैं|

Complementary Metal Oxide Semi-Conductor) CMOS battery एक छोटी बैटरी होती है जो कंप्यूटर के shut down होने के बाद भी कंप्यूटर की सारी जानकारी को store कर रखती है और यह कंप्यूटर के date और time को भी नियंत्रित करती है|

2.Input/Output Ports

history of motherboard in hindi

Input output ports को I/O ports भी कहा जाता है यह motherboard के back panel पर होते हैं और कई बार यह color code द्वारा दर्शाए जाते हैं|

  • PS2 Ports (Personal System 2)

personal system 2 port, मदरबोर्ड के back panel पर सबसे ऊपर होती है यह keyboard और mouse को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, यह 6 pin female connector होता है|

इनके कलर कोड की बात की जाएँ तो keyboard के लिए purple color port होता है एवं mouse को green color port पर लगाया जाता है|

  • VGA/Display ports

पुराने motherboard में vga पोर्ट मॉनिटर को जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता था आज भी कई बोर्ड में यह connector दिखाई देता है किन्तु आज के समय में इसका स्थान HDMI और DVI पोर्ट ने ले लिया है|

यह 15 pin का female connector होता है|

  • Ethernet/LAN Port

Ethernet/Lan port कंप्यूटर को इन्टरनेट या नेटवर्क से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|

  • USB ports
motherboard ports

USB ports motherboard से किसी भी प्रकार के usb devices को आपस में जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है जैसे – usb keyboard, mouse, pen drive, usb dongle आदि|

USB भी कई color code के साथ आती है जैसे black 2.0 usb और blue या nevy blue, 3.0 और 3.1 वर्शन के लिए होती है|

  • Audio ports

ऑडियो पोर्ट्स का उपयोग motherboard से sound output प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है, यह 3.5mm jack होते हैं|

microphone के लिए pink color jack का उपयोग किया जाता है, speaker जोड़ने के लिए green color और blue color, Audio Line In के लिए उपयोग किया जाता है|

बहुत से motherboard में आपको इनके अलावा भी और कई ऑडियो पोर्ट्स दिखाई दे सकते हैं|

3.Power Connectors

history of motherboard in hindi

ATX Power connector जो कि 20 से 24 pin के female connector होते हैं जो कि motherboard को power supply प्रदान करते हैं, यह motherboard में एक large connector होता है|

power connector में SMPS (Switch Mode Power Supply) को जोड़ा जाता है|

4.IDE और SATA Connector

आईडीई और साटा कनेक्टर द्वारा storage devices को आपस में जोड़ा जाता है, जैसे – hard disk (HDD), solid state drive (SSD) आदि, यह connector motherboard से जुड़े रहते है जिससे स्टोरेज data को कंप्यूटर पर हम acess कर सकें.

Integrated Drive Electronics (IDE) पुराने motherboard में उपयोग की जाती थी किन्तु वर्तमान समय में Serial Advanced Technology Attachment (SATA) उपयोग कंप्यूटर में HDD और SSD को जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|

जहाँ IDE 40 pin का male connector होता था वहीँ SATA 7 Pin का connector होता है, कम pin होने के बाद भी यह IDE से अधिक fast होता है|

5.CPU Socket

motherboard cpu socket

CPU Socket वह स्थान होता है जहाँ motherboard पर cpu (processor) install किया जाता है, cpu कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है, जिसे motherboard की compatibility के आधार पर चुना जाता है|

motherboard के socket और chipset के आधार पर cpu ख़रीदे और बेचे जाते हैं|

6. Front Panel Connectors

फ्रंट पैनल वह स्थान होता हैं जहाँ motherboard पर power switch, reset switch, HDD LED और Power LED indicator होती है|

यह motherboard में समान्यतः नीचे की ओर होती है|

7.Expansion Card Slot

history of motherboard in hindi

एक्सपेंशन कार्ड स्लॉट ऐसे स्लॉट होते हैं जहाँ आप ऑडियो कार्ड, विडियो कार्ड, नेटवर्क कार्ड, PCIe आदि का उपयोग कर सकते हैं|

यह slot, मदरबोर्ड के मध्य से नीचे की और होते हैं|

expansion slot दो प्रकार के होते हैं एक PCIe x16 version और दूसरा PCIe x1 version, कभी कभी कुछ motherboard में हमें x4 स्लॉट भी दिखाई देते हैं|

PCIe x16 Slot, Graphic Card के लिए उपयोग किया जाता है और x1 का उपयोग हम audio, lan card के लिए करते हैं|

8.RAM Slot

types of motherboard in hindi

Random Access Memory Module (RAM) का उपयोग कंप्यूटर मेमोरी को इनस्टॉल करने के लिए किया जाता है जिसे रैम कहते हैं|

रैम स्लॉट दो प्रकार के होते हैं single inline memory module (SIMM) और dual inline memory module (DIMM).

9.Chipsets

computer motherboard chipset

chipset, मदरबोर्ड में एक छोटी circuit होती है जो data के flow को मैनेज करती है, जैसे cpu, ram, cache और buses.

कंप्यूटर में दो मुख्य chipset होते हैं|

  • NorthBridge

नार्थ ब्रिज को Memory Controller Hub (MCH) भी कहा जाता है इस chipset के उपयोग से CPU, RAM और Graphic Card से communicate करता है|

यह chipset प्रोसेसर के पास होता है जिससे कि cpu को अधिक तीव्रता से data भेजा जा सके.

वर्तमान समय में northbridge cpu के अंदर ही होता है जिससे कि यह भौतिक रूप से नए motherboard में दिखाई नहीं देते हैं ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि cpu और memory, cache के communication को और भी fast बनाया जा सके और latency का की जा सके.

  • SouthBridge

साउथ ब्रिज जिसे input/output controller hub (ICH) भी कहा जाता है, यह chipset प्रोसेसर को PCIe Slot, SATA Connector, USB, Ethernet Port, Audio और अन्य peripheral device से जोड़ता है|

10. Jumpers (what is jumper in motherboard in hindi)

  

जम्पर पिन छोटे छोटे pin होते हैं जो computer motherboard पर किसी खास कॉन्फ़िगरेशन को enable या disable करने के लिए उपयोग में लिए जाते हैं|

जम्पर पिन को जम्पर कैप द्वारा shorting कर circuit को पूरा किया जाता है जिससे कॉन्फ़िगरेशन एक्टिवेट होता है, jumper cap एक प्लास्टिक की कैप होती है जो एक pair of jumper को आपस में जोडती है|

jumper pin में jumper cap की स्थिति बदलने से हम usb on of, system reset जैसे कई कार्य को पूर्ण कर सकते हैं|

jumper के कार्य को और कॉन्फ़िगरेशन को check करने के लिए हमें motherboard पर दिए गए manual को ध्यान से पढ़ना होता है|

यदि jumper की सही जानकारी न होतो आप motherboard के किसी function को disable कर सकते हैं और हो सकता है आपका कंप्यूटर start न हो|

प्रमुख मदरबोर्ड कंपनी – Motherboard Manufactures Name.

  • ASUS
  • Intel
  • Gigabyte
  • MSI
  • BioStar
  • ASRock
  • ABIT

निष्कर्ष

आज हमने जाना what is motherboard in hindi और कंप्यूटर मदरबोर्ड में इतिहास से लेकर अब तक कई बदलाव आएं है किन्तु यह एक circuit board ही है जो एक दुसरे hardware, components को आपस में जोड़ती है और data flow को control करती है|

मदर बोर्ड क्या है? के अलावा हमने मदरबोर्ड के प्रकार (types of motherboard in hindi), इतिहास (history of motherboard in hindi) और उनके parts की चर्चा की जो आवश्यक थी|

आप कमेंट में हमें बताएं हमारे द्वारा दी गयी what is motherboard in hindi जानकारी आपको कैसी लगी |

1 thought on “मदरबोर्ड क्या है | what is motherboard in hindi”

Leave a Comment