IP Address क्या है | What is IP Address in Hindi

हेलो दोस्तों, इन्टरनेट का उपयोग हम सभी करते हैं और कभी आपने यह सोचा है कि आप इन्टरनेट पर किस प्रकार जुड़ते हैं और इन्टरनेट पर आपको और दुसरे सर्वर को किस प्रकार जोड़ा जाता है, और जुड़ने के लिए क्या आवश्यकताएं होती है |

तो आज हम जानेगे कि ip address क्या होता है? (what is ip address in hindi), ip address के प्रकार, इतिहास, वर्शन और भी इससे जुडी बहुत सी नयी जानकारी, तो यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें.

IP Address Meaning

ip address एक विशेष पता होता है जो आपके कंप्यूटर या नेटवर्क डिवाइस को इन्टरनेट या किसी लोकल नेटवर्क से जोड़ता है|

ip address को internet protocol कहा जाता है और यह नेटवर्क से जुड़ने के लिए एक प्रकार का set of rules होता है जो इन्टरनेट पर data किस प्रकार से भेजी जाएगी यह निर्धारित करता है|

ip address के प्रकार का logical address होता है जिस प्रकार हम जहाँ रहते हैं उस स्थान का एक physical address होता है जिससे हमारे उस स्थान पर होने की स्थिति का पता चलता है|

IP Address Se Kya Kar Sakte Hai

इन्टरनेट को दो भिन्न कंप्यूटर, राऊटर, प्रिंटर और अन्य डिवाइस के बीच अंतर जानने और उन्हें इन्टरनेट पर ढूंढने के लिए ip address का उपयोग करती है|

जब एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर पर इन्टरनेट के माध्यम से या किसी लोकल नेटवर्क के माध्यम से कुछ भेजा जाता है तो server द्वारा उसकी ip address का पता लगाया जाता है जिससे कि वह files दुसरे कंप्यूटर पर भेजी जा सके.

यदि आपके कंप्यूटर पर ip address नहीं होगी तो server को यह जानकारी नहीं होगी कि आपका कंप्यूटर नेटवर्क में उपलब्ध है और बिना ip address के आप नेटवर्क का उपयोग नहीं कर सकते हैं|

आपको नेटवर्क (इन्टरनेट) से जुड़ने के लिए एक ip address in hindi का होना अति आवश्यक है, जैसे कि किसी भी व्यक्ति को पोस्ट भेजने के लिए एक पोस्टल एड्रेस (पता) की आवश्यकता होती है|

मोबाइल हो या कंप्यूटर या कोई अन्य नेटवर्क डिवाइस सभी को इन्टरनेट पर जुड़ने के लिए एक ip address की आवश्यकता होती है बिना ip address आप इन्टरनेट को access नहीं कर सकते हैं|

जब भी हम इन्टरनेट से जुड़ते हैं तो हमारे सर्विस प्रोवाइडर द्वारा हमें एक ip address प्राप्त होती है जिसके द्वारा हम इन्टरनेट से जुड़ते हैं यह ip address हमें DHCP (Dynamic Host Controller Protocol) द्वारा प्राप्त होती है|

IP Address क्या है? (What is IP Address in Hindi)

ip address कुछ number और character का मिश्रण  होता है जिसे दशमलव द्वारा अलग किया जाता है और यह 4 भागों में बटा होता है|

ip address numerical form में कुछ इस प्रकार दिखाई देता है:-

120.10.145.35

यह नंबर 0 से 255 अंको के बीच लिखे जाते हैं उदाहरण के लिए आप ip address 0.0.0.0. से लेकर 255.255.255.255 तक लिख सकते हैं|

वैसे ip address के 2 versions होते हैं:- IPv4 और IPv6.

IPv4

IPv4, 32 bit के binary number system द्वारा लिखे जाते हैं जो 3 digit (अंक) और 4 parts में divide होता है जिसे “.” दशमलव द्वारा अलग किया जाता है |

इनमे 0 से लेकर 255 अंक हो सकते हैं और इन्हें binary number system का उपयोग कर decimal number system में लिखा जाता है|

binary number system वह सिस्टम है जिसका उपयोग कंप्यूटर instructions को समझने में करती है यह 0 और 1 के रूप में दर्शाए (लिखे) जाते हैं|

ip address के हर एक नंबर 8bit binary number द्वारा दर्शाए जाते हैं जिसके कारण यह 255 अंको से अधिक का नहीं हो सकता है|

binary number को 01101110 इस प्रकार दर्शाए जाते हैं और इनमे लगभग ip address की संख्या 4 billions से भी अधिक होती है|

IPv6

IPv6, IPv4 का नया version है यह 8 पार्ट में बटा होता है और इसे हम hexadecimal अंको का उपयोग कर लिखते हैं या दर्शाए जाते हैं|

hexadecimal, अंको और शब्दों से मिलकर बना होता है जो इस प्रकार दिखाई देता है:-

3005:acc:1b2c:11a2:e2bb:f43e:e2a2:7b2b

इसे दशमलव के स्थान पर colons द्वारा दर्शाया जाता है|

hexadecimal अंक base 16 पर आधारित होते हैं और इसमें 0 से 9 अंक और A से F तक के character आते हैं, कुल 16 digits और यह 16 bit binary number को represent करते हैं|

IP version 6, 128bit का address होता है|

ipv6 का उपयोग ipv4 के स्थान पर इसलिए किया जाने लगा है क्योंकि इन्टरनेट पर बढ़ते userbase के कारण IPv4 में ip address की कमी होने लगी जिससे निपटने के लिए, IPv6 को लाया गया है|

ip address के कई प्रकार भी होते हैं जैसे public ip address, private ip address, static ip address और dynamic ip address.

आइए अब एक एक कर इनके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं|

IP Address के प्रकार (Types of IP Address in Hindi)

Private IP Address in Hindi

प्राइवेट आईपी एड्रेस जैसे कि नाम से जानकारी प्राप्त होती है यह ऐसी ip address किसी निजी स्थान या कंपनी के अंदर privatly उपयोग किया जाता है इनका उपयोग प्राइवेट नेटवर्क में एक सिस्टम को दुसरे सिस्टम से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है न कि इन्टरनेट के उपयोग के लिए.

यदि आपके कई devices किसी एक internet service provider (ISP) से जुड़े होते हैं तो उन्हें isp के माध्यम से uniqe private ip address दिया जाता है जिसे आप अपने ही नेटवर्क पर access कर सकते हैं और नेटवर्क से बाहर कोई भी डिवाइस आपके प्राइवेट नेटवर्क को access नहीं कर सकती है|

Public IP Address in Hindi

public ip address एक main ip address होता है जिसके द्वारा हम इन्टरनेट से जुड़ते हैं और यह ip address सभी यूजर के लिए unique होता है|

public ip address का उपयोग कर, दुसरे network से जुड़े नेटवर्क डिवाइस इन्टरनेट के माध्यम से आपके नेटवर्क से जुड़ सकती है आपकी जानकारी प्राप्त कर सकती है|

public ip address isp द्वारा router को दिया जाता है जब भी हम अपने इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा इन्टरनेट का कनेक्शन प्राप्त करते हैं|

Dynamic IP Address in Hindi

dynamic ip address ऐसा ip address होता है, जो जब भी आप अपने इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा इन्टरनेट से जुड़ते हैं एक automatically ip address प्रदान (assign) की जाती है और यह हमेशा बदलती रहती है|

इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर के पास बहुत से customer होते हैं और जिन्हें इन्टरनेट से जोड़ने के लिए सर्विस प्रोवाइडर बहुत सारे ip address खरीद लेते हैं और उन्हें customer के लिए उपलब्ध करते हैं|

जब बहुत से कस्टमर हो जाते हैं और यदि ip address की संख्या कम हो जाए तो ऐसी स्थिति में इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर केवल उन कस्टमर को ही ip address प्रदान करते हैं तो इन्टरनेट से जुड़े होते हैं|

बचे हुए ip address को दुसरे users के लिए ip pool में रखा जाता है जिससे कि दुसरे कस्टमर को वह ip address  प्रदान किया जा सके.

Static IP address in Hindi

static ip address ऐसे ip address होते हैं तो कि constant रहते हैं वे बदलते नहीं हैं|

जब नेटवर्क में एक ip address assign की जाती है तो वह एक permanent ip address हो जाती है जिसे access कर किसी वेब सर्वर या वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है|

static ip address के होने से हम नेटवर्क में किसी भी डिवाइस जिसपर static ip address दी गयी है उससे बड़ी सरलता से जुड़ सकते हैं|

दो प्रकार के वेबसाइट ip address होते हैं जिनकी आगे हम चर्चा करेंगे|

यह भी देखें : प्रोटोकॉल क्या हैं? इनके प्रकार

OSI Model क्या है? इनके प्रकार

Shared IP Address in Hindi

जब बहुत सी website किसी एक shared server पर होस्ट की जाती है तो उन वेबसाइट को shared ip address प्रदान की जाती है|

कहने का अर्थ यह है कि बहुत से वेबसाइट केवल एक ही ip address द्वारा access किये जा सकते हैं यह सभी वेबसाइट एक ही ip address को आपस में बाँट लेते हैं|

Dedicated IP Address in Hindi

dedicated ip address केवल एक ही वेबसाइट को प्रदान की जाती है और दुसरे कोई भी वेबसाइट उस ip address को share नहीं करते हैं उसे dedicated ip address कहा जाता है|

इस ip address का उपयोग कर आप अपने वेबसाइट को डोमेन नाम के स्थान पर ip address की सहायता से access कर सकते हैं|

What is IP Address Classes in Hindi ?

जैसा कि ऊपर हमने ip address types in hindi की कुछ चर्चा की है तो मैं आपको बताना चाहूँगा कि उपयोग के आधार पर ip address को बिभिन्न classes में devide किया गया है जिसकी हम चर्चा करेंगे |

IP Address को इन 5 भागो (classes) में बाँटा गया है-

  • Class A

क्लास A ip address में address 1.0.0.1 से लेकर 126.255.255.254 को रखा गया है |

यह 127 network के प्रत्येक नेटवर्क पर 16 million host को सपोर्ट करता है इसके उपयोग से large host network बनाए जा सकते हैं|

  • Class B

क्लास B ip address में 128.1.0.1 से 191.255.255.254 को रखा गया है|

यह 16000 network के प्रत्येक नेटवर्क पर 65000 host को सपोर्ट करता है और इसकी सहायता से medium host network बनाए जा सकते हैं|

  • Class C

क्लास C ip address में 192.0.1.1 से 223.255.254.254 को रखा गया है|

यह 2 million network के प्रत्येक नेटवर्क पर 254 होस्ट को सपोर्ट करता है इसी सहायता से small host network जिनमे अधिक डिवाइस की आवश्यकता न हो, बनाए जा सकते हैं|

  • Class D

क्लास d में 224.0.0.0 से 239.255.255.255 तक के ip address को रखा गया है|

इसे multicast के लिए reserved किया गया है इसे हम multicast ip address भी कह सकते हैं|

  • Class E

क्लास E ip address में 240.0.0.0 से 254.255.255.254 को रखा गया है|

इस ip address को भविष्य में या research and development के लिए रखा गया है|

127.x.x.x रेंज की IP Address को loopback या localhost के लिए reserved किया गया है, 127.0.0.1 एक loopback ip address है और 255.255.255.255  किसी नेटवर्क पर सभी लोकल होस्ट को broadcast करती है|

IP Address कौन प्रदान करता है?

लोकल नेटवर्क में कंप्यूटर को router द्वारा ip address प्रदान किये जाते हैं और इन्टरनेट पर यह ip address आईपी पता Internet Corporation for Assigned Names and Numbers (ICANN) द्वारा internet service provider (ISP) को दिया जाता है जो आपको ip address प्रदान करते हैं|

IP Address कैसे देखे?

ip address देखने का सबसे सरल तरीका है आप गूगल पर जाएँ और what is my ip address? लिखें जिससे गूगल आपको आपके ip address की जानकारी प्रदान करेगा |

what is ip address in hindi

computer me ip address kaise dekhe?

  1. अपने कंप्यूटर पर जाएँ और command prompt को open करें.
  2. अब ipconfig लिखे और enter button दबाएँ.
  3. आपको आपके private ip address की जानकारी प्राप्त होगी

mac सिस्टम में ip address कैसे देखें?

  1. system preference विकल्प पर जाएँ.
  2. connected network का चयन करें आपको उस नेटवर्क की पूरी जानकारी प्राप्त होगी

android mobile me ip address kaise dekhe?

  1. settings पर जाएँ.
  2. wifi या wifi settings विकल्प पर जाएँ.
  3. उस नेटवर्क पर tap करें जिसका ip address प्राप्त करना है.
  4. circle में बने i पर click करें.
  5. आपको डिवाइस की ip address तथा अन्य जानकारी प्राप्त होगी

iphone me ip address kaise dekhe?

  1. settings पर जाएँ.
  2. wifi select करें और जिस भी नेटवर्क के साथ आप जुड़े हुए हैं उस wifi नेटवर्क पर बने “i”  का चयन करें.
  3. DHCP विकल्प पर आपको अपने डिवाइस की ip address दिखाई देगी

निष्कर्ष

आज हमने जाना कि ip address क्या है? (what is ip address in hindi) और इन्हें प्रकार क्या हैं? ip address के विभिन्न classes में क्या अंतर होता है ऐसी और भी कई अच्छी जानकारी हमने आज इस लेख के माध्यम से प्राप्त की है |

उम्मीद है आपको ip address क्या है? what is ip address in hindi की जानकारी अच्छी लगी हो, आप अपने अनुभव हमें कमेंट में share कर सकते हैं|

Leave a Comment