हेलो दोस्तों आज हम जानेगे collision domain और broadcast domain क्या है? what is collision domain and broadcast domain in hindi, collision domain और broadcast domain में अंतर, डोमेन क्या होता है, broadcast क्या होता है और collision क्या होता है आदि.
सबसे पहले हम यह जाने कि collision domain और broadcast domain क्या होता है, हमें यह जानकारी होनी चाहिए कि डोमेन क्या होता है? कंप्यूटर नेटवर्क में डोमेन किसे कहते हैं.
डोमेन क्या होता है | What is Domain in Hindi

डोमेन एक ऐसा कंप्यूटर नेटवर्क होता है जहाँ सभी यूजर कंप्यूटर, प्रिंटर, नेटवर्क डिवाइस रजिस्टर्ड होते हैं, यह एक central database system होता है जिसपर सारे devices के डेटाबेस होते हैं, जो कि main central computer में स्थित होते हैं, डोमेन कहलाता है.
एक डोमेन centralized system से जुड़े अन्य यूजर कंप्यूटर और डिवाइस से मिलकर बनता है, आइये अब जाने कि collision domain क्या होता है?
Collision domain क्या है | What is Collision Domain in Hindi
collision domain एक ऐसी स्थिति है जब दो डिवाइस एक ही समय में data send करने की कोशिश करते हैं, जिससे data packets एक दुसरे से टकरा जाते हैं जिसे collision कहा जाता है, यह स्थिति bus topology या hub या repeater का नेटवर्क में उपयोग होने से होता है क्योंकि यह half duplex mode पर कार्य करते हैं, collision केवल half duplex mode के कारण होता है.
half duplex mode में हम एक ही समय में data send और receive नहीं कर सकते हैं, यदि हम ethernet network में hub या half duplex mode का उपयोग करते हैं तो collision होना आम बात है.
आज के समय में collision से बचने के लिए नेटवर्क में हम switch का उपयोग करते हैं जो कि एक multiport bridge होता है, switch में multiple collision domain होते हैं जबकि hub में single collision domain होता है.
CSMA/CD क्या है | CSMA/CD in Hindi
जब सभी डिवाइस एक हब या बस टोपोलॉजी का उपयोग करते हैं तो collision दो डिवाइस के बीच कभी भी हो सकता है, इसे रोकने के लिए CSMA/CD का उपयोग किया जाता है CSMA/CD का full form (carrier sense multiple access/collision detection) होता है.
CSMA/CD में नेटवर्क मीडियम से जुड़े डिवाइस (host) नेटवर्क मीडियम का उपयोग कर data send कर सकते हैं जब भी नेटवर्क ट्रैफिक से free हो, होस्ट के data send करने से पहले CSMA/CD यह sense करता है कि नेटवर्क में पहले से कोई signal तो नहीं है और यदि कोई signal होने पर होस्ट नेटवर्क traffic के free होने का wait करता है और जब नेटवर्क में कोई signal नहीं होता है तब होस्ट द्वारा data transmission किया जाता है.
जब दो होस्ट एक समय में data send करते हैं तो वह collide हो जाता है जिससे data destroy हो जाता है और data को फिर से transmit करना होता है.
collision होने के कारण सभी होस्ट कुछ समय के interval के बाद फिर से data retransmit करते हैं जिससे collision से बचा जा सके.

ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार यदि कंप्यूटर A, कंप्यूटर X से और कंप्यूटर B, कंप्यूटर Y से एक ही समय पर संपर्क स्थापित करते हैं या कोई data एक दुसरें को एक समय पर भेजते हैं तो इससे collision होता है और जितना बड़ा नेटवर्क होगा collision होने की संभवना भी उतनी अधिक होगी.
hub से जुड़े यह सभी डिवाइस एक ही collision domain का हिस्सा हैं.
Broadcast Domain क्या होता है | What is Broadcast Domain in Hindi
broadcast domain उसे कहा जाता है जब डिवाइस द्वारा broadcast massage भेजा जाता है जो सभी डिवाइस द्वारा receive किया जाता है, इस domain में सभी डिवाइस एक दुसरे से communicate कर सकते हैं जो एक ही broadcast domain में होते हैं.
hub और switch के सभी ports से जुड़े डिवाइस same broadcast domain में होते हैं जबकि router से जुड़े डिवाइस अलग broadcast domain का हिस्सा होते हैं और राऊटर कभी भी एक डोमेन से दुसरे डोमेन में broadcast नहीं करता है.
आइये अब जाने ऐसे कौन कौन से डिवाइस हैं जो collision domain और broadcast domain को अलग करते हैं या नहीं करते हैं.

ऊपर दिए गए चित्र में दो भिन्न broadcast domain को दर्शाया गया है, hub और switch से जुड़े हुए कंप्यूटर का अपना एक एक broadcast domain हैं क्योकि hub और switch दोनों से जुड़े होस्ट (computer) का एक ही broadcast domain होता है.
अंतर केवल इतना है कि हब वाले broadcast domain 1 में एक collision domain होगा जबकि स्विच वाले broadcast domain 2 में multiple collision domain होंगे, उदाहरण के लिए दर्शाए गए चित्र अनुसार 4 collision domain हैं क्योकि switch के सभी port का अपना एक collision domain होता है.
यहाँ राऊटर के द्वारा broadcast domain को दो अलग अलग broadcast domain में बांटा गया है, क्योकि राऊटर broadcast को विभाजित कर देता है और एक broadcast domain में जुड़े हुए कंप्यूटर (host) द्वारा दुसरे broadcast domain को access नहीं किया जा सकता है यह केवल अपने broadcast domain में जुड़े कंप्यूटर (host) और devices को access कर सकते हैं.
ऐसा करने से नेटवर्क की bandwidth अच्छी रहती है और नेटवर्क scalable हो जाता है तथा इन्हें manage करना भी आसान होता है.
- Hub
हब एक multiport repeater होता है जिसका उपयोग अब शायद ही किया जाता है जिसका एक कारण यह है कि HUB से जुड़े सभी डिवाइस एक ही collision domain और broadcast domain में होते हैं, केवल डिवाइस अलग अलग port से जुड़े होते हैं.
हब का कार्य केवल सभी डिवाइस (host) को एक दुसरे से जोड़ना है यह कोई smart decision नहीं ले सकता है.
- Switch
switch के multiport bridge होता है, switch के हर एक ports का अपना एक collision domain होता है कहने का अर्थ है कि switch में different collision domains होते हैं जो नेटवर्क में दो devices के बीच collision होने से बचाव करता है.
switch बहुत से collision domain में तो बटा रहता है किन्तु switch से जुड़े सभी devices एक ही broadcast domain में होते हैं यह broadcast domain को विभाजित नहीं करता है, डिवाइस द्वारा send किया गया broadcast massage एक ही ब्रॉडकास्ट डोमेन में होने के कारण congestion create करता है.
- Router
राऊटर एक ऐसा डिवाइस है जो collision domain और broadcast domain दोनों को multiple collision domain और multiple broadcast domain में विभाजित (break) करता है.
राऊटर का कार्य दो अलग अलग नेटवर्क को आपस में जोड़ना होता है, एक नेटवर्क से भेजा गया broadcast massage दुसरे नेटवर्क तक नहीं पहुचता है क्योंकि राऊटर नेटवर्क को अलग अलग broadcast domain में विभाजित कर देता है.
Collision Domain और Broadcast Domain में अंतर | Collision Domain vs Broadcast Domain in Hindi
collision domain | broadcast domain |
collision domain में traffic आगे और पीछे की और चलता है. | broadcast domain में traffic पुरे नेटवर्क में चलता है. |
collision domain में दो डिवाइस के बीच packets का टकराब हो सकता है जिससे collision होता है. | broadcast domain में switch का उपयोग किया जाता है जिससे collision न हो. |
collision एक समय में एक से अधिक डिवाइस द्वारा data या signal transmit करने से होता है. | switch में broadcast, one to all होता है, डिवाइस से massage सभी डिवाइस को एक समय में प्राप्त होता है. |
collision domain में switch के सभी पोर्ट एक अलग collision domain में होते हैं. | switch से जुड़े सभी डिवाइस एक ही broadcast domain का हिस्सा (part) होते हैं. |
related topics
निष्कर्ष: Collision Domain and Broadcast Domain in Hindi
आज हमने जाना कि डोमेन क्या होता है? what is domain in hindi, collision domain और broadcast domain क्या होता है? what is collision domain and broadcast domain in hindi, collision domain vs broadcast domain जैसी और कई जानकारी.
कमेंट में हमें बताएं आपको जानकारी कैसी लगी और इसे share कर दूसरों की भी सहायता करें, धन्यवाद|

सभी पाठको का सबसे पहले धन्यवाद, मैं shamim khan इस टेक्नोलॉजी ब्लॉग का author और founder हूँ, बहुत समय से इच्छा थी कि जो भी technology से सम्बंधित जानकारी मुझे प्राप्त है वह लोगो तक कैसे पहुचाई जाए और जिनसे उनकी सहायता हो सके|
आज भविष्य technology का है ऐसे में मेरे देश के सभी व्यक्ति technology से सम्बंधित विषय के ज्ञाता होने आवश्यक हैं, itjaano उसकी एक पहल है|
आशा है आप सहयोग बनाए रखेंगे ताकि हम आपके लिए अच्छे अच्छे विषयों पर अच्छी जानकारी आप सभी तक पहुंचा सकें|
#DIGITALINDIA #AATMNIRBHAR