CRED App क्या है ? CRED App Review Hindi (2020)

वैसे तो आप लोगो ने बहुत से रिवॉर्ड पॉइंट एप कैशबैक एप देखा होगा और उनका उपयोग भी किया होगा, जब भी हम ऑनलाइन शौपिंग करते हैं तो हम चाहते हैं कि उसके रिवॉर्ड में हमें कुछ वापस मिलना चाहिए|

आज हम एक ऐसे ही रिवॉर्ड और कैशबैक ऑफर एप के बारें में बात करेंगे जो कि Credit Card Owner को रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है वह है Cred App.

क्रेड एप क्या है (cred app benefits in hindi) की जानकारी और cred app review hindi हम इस लेख में करेंगे|

CRED App क्या होता है? (What is Cred App in Hindi?)

cred app review hindi
source/credit: CRED App

CRED App एक ऐसा एप है जो आपको multiple credit card add करने और पेमेंट करने की सुविधा प्रदान करता है|

क्रेड एप उन लोगो के लिए बहुत ही अच्छा है जो Credit Card owner हैं और जिनका Credit Score अच्छा है|

क्रेडिट कार्ड से वैसे तो पेमेंट करने पर हमें कुछ भी प्राप्त नहीं होता है किन्तु cred app का उपयोग कर आप बहुत से डिस्काउंट और रिवॉर्ड जीत सकते हैं|

CRED app का उपयोग कर आप अपने credit card के payment, due date, spending और uses को check कर सकते हैं उन्हें मॉनिटर कर सकते हैं|

Cred app का उपयोग कर आप दो प्रकार के Reward Point जीत सकते हैं|

  • Coins

जब कभी भी आप credit card का बिल paid करते हैं तो आपको उस amount के बराबर coins मिलते हैं|

उदाहरण के लिए यदि आप RS.10000/- की पेमेंट करते हैं तो आपको 10000 coins मिलते हैं|

आप हर महीने payment कर coins कलेक्ट कर सकते हैं और coins को बढ़ा सकते हैं|

बहुत से ऐसे ऑफर cred app में मौजूद हैं जिन्हें redeem करने के लिए high coins की आवशयकता होती है|

  • Gems

आप Cred app का उपयोग कर Gems भी प्राप्त कर सकते हैं, यह एक अलग प्रकार की Currency है|

gems आपको app referral करने पर मिलता है, एक referral के 10 gems प्राप्त होते हैं, जब आपके referral से कोई sign up करता है तो आपको 10 gems मिलेंगे|

आइए जाने cred app के कुछ ऑफर्स.

  • Flipkart – RS 500 gift card for 20 gems
  • Swiggy – free delivery 3 महीने के लिए 5000 coins खर्च करने पर
  • iXigo flight booking – Rs.1000 off, 5000 coins खर्च करने पर
  • Urbanclab – 50% off मैन ग्रूमिंग पर 25000 coins खर्च करने पर
  • Cashback – 1000 कैशबैक 30 gems खर्च करने पर.

CRED app से लाभ (CRED App Benefits in Hindi)

cred app review hindi
Source/Credit: CRED App

वैसे तो cred app क्या होता है इसकी हमने बात कि अब चलिए जानते हैं क्रेड एप के क्या लाभ हैं (cred app benefits in hindi)

1.बिल पेमेंट करने पर कैशबैक प्राप्त होना (cashback on paying bills)

आप cred app का उपयोग कर cashback जीत सकते हैं जिसे cred (#killthebill) कहता है, जब कभी भी आप 1000 रूपए से अधिक  transaction करते हैं|

कभी आप कैशबैक amount जीतेंगे तो कभी आपको scratch card प्राप्त होंगे जिन्हें आप अपने अकाउंट में डाल सकते हैं|

2.डिस्काउंट ऑफर (Discount Offer)

CRED app ने बहुत सी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है जिससे कि वह आपको डिस्काउंट उपलब्ध करा सकें जब भी आप cred app का उपयोग कर कोई भी पेमेंट करते हैं|

उदाहरण के लिए 25% का डिस्काउंट आपको yatra द्वारा hotel बुक करने पर दिया जाता है|

3.क्रेड कॉइन और रेडीम गिफ्ट (cred coins and redeem gifts)

आप क्रेडिट कार्ड पेमेंट कर credit coins जीत सकते हैं और कॉइन का उपयोग कर ऑनलाइन shopping कर सकते हैं|

आपको जब एक बार अच्छे credit coins मिल जाते हैं तो आपको अपने जेब से पैसे खर्च करने की आवशयकता नहीं है आप उन coins का उपयोग कर बहुत से major benefits ले सकते हैं|

cred coins कलेक्ट करते रहें और अच्छे ऑफर आने पर उनका उपयोग करें|

cred app benefits in hindi

4.रेफरल पर gems की प्राप्ति (Gems on Referral)

Amazon, Uber तथा अन्य वेबसाइट के गिफ्ट वाउचर आप CRED Gems का उपयोग कर प्राप्त कर सकते हैं|

cred gems आपको app referral करने पर प्रदान किया जाता है|

आप 10 gems का उपयोग कर 150 रूपए uber पर प्राप्त कर सकते हैं एवं 30 gems पर RS. 750/- के Amazon वाउचर प्राप्त कर सकते हैं|

5.क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट की जानकारी (track credit report)

आप cred app का उपयोग कर free में अपना CBIL देख सकते हैं credit की history check कर सकते हैं|

क्रेड एप आपको credit score की जानकारी Experian और CRIF द्वारा प्रदान करता रहता है|

आप पेमेंट हिस्ट्री, क्रडिट कार्ड यूटिलाइजेशन, और क्रेडिट कार्ड की हिस्ट्री देख सकते हैं|

CRED App इनस्टॉल कैसे करें? (How to Install CRED App in Hindi)

cred app kya hai
Source/Credit: CRED App

यदि आपका credit score अच्छा है तो आप CRED App का उपयोग कर सकते हैं|

आइए जाने cred app kaise upyog kare? (how to use cred app in hindi)

CRED App मेम्बरशिप लेने के लिए आपका credit score 750 से ऊपर होना चाहिए.

  • CRED App डाउनलोड करें.
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
  • App द्वारा मांगे गए परमिशन को allow करें.
  • OTP द्वारा verify करें.

यदि आपको CRED का मेम्बरशिप नहीं मिलता है तो आप अपने Credit Score को बेहतर बनाये और फिर से apply करें, ध्यान रहे cred app पर bank account में उपयोग हो रहे मोबाइल नंबर से ही रजिस्टर करें|

Paypal kya hai?पेपल अकाउंट कैसे बनाए?

Zoom app क्या है?ज़ूम एप कैसे चलाएं?

CRED app में credit card कैसे add करें? (how to add credit card on CRED App in hindi)

cred app benefits in hindi

जब आप क्रेड एप में रजिस्टर हो जाएँ तो आपको cred app का होम स्क्रीन दिखाई देगा जहाँ आपके credit card की जानकारी आप प्राप्त कर सकेंगे|

आपको अपने credit card के लास्ट 4 digit डालकर अपना कार्ड verify करना होगा, cred, कार्ड check करने के लिए आपके अकाउंट में Rs.1 डिपाजिट करेगा जिससे यह सुनिचित हो सके की कार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है|

जब आप कार्ड verify कर लेते हैं उसके पश्चात् आप reward और scrach card बिल पेमेंट करने पर प्राप्त कर सकते हैं|

CRED App से पेमेंट कैसे करें? (how to pay using cred app in hindi)

Cred के द्वारा credit card बिल पेमेंट करना बहुत ही आसान है, pay now पर जाएँ, अपना amount डालें और proceed का चयन करें.

बिल अमाउंट, देय अमाउंट की जानकारी CRED में मौजूद होती है आप upi,net banking, debit card का उपयोग कर पेमेंट कर सकते हैं|

क्रडिट कार्ड बिल पेमेंट करने पश्चात् आपको रिवॉर्ड में cred coins और kill the bill scratch card प्राप्त होगे|

क्या CRED App सुरक्षित है? ( is cred app safe in hindi)

is cred app safe
Source/Credit: CRED App

payment और cashback app के साथ यह चिंता रहती है कि क्या यह एप सुरक्षित हैं, आपका भी यही प्रश्न होगा कि क्या क्रेड एप सुरक्षित है?

CRED App Owner हैं कुनाल शाह (Kunal Shah) जिन्होंने freecharge app भी start किया था|

cred app आपको कभी भी expiry date of card या CVV डालने को नहीं कहता है, आपसे कभी इसी जानकारी नहीं ली जाती है, जिस कारण से आप सुरक्षित महसूस कर सकते है|

CRED App से हानि (drawback of cred app in hindi)

  • फ़ैल पेमेंट (fail payment)

यदि आप अपने credit card की पेमेंट 2 दिन पहले कर देते हैं किन्तु cred app आपके amount को bank में credit नहीं कर सका तो ऐसी स्थिति में आपको late fee और bank interest देना पड़ सकता है|

payment करते समय किसी कारणवश पेमेंट न हो या अकाउंट में पेमेंट show न करे तो ऐसी स्थिति आने पर इससे कैसे निपटा जाएगा यह कह पाना कठिन है|

नोट: वैसे cred app ने पेमेंट फ़ैल होने की स्थिति में इससे निपटने के लिए कुछ खास नियम बनाये हैं जो इस प्रकार हैं-

2000 रूपए से ऊपर के debit card पेमेंट पर रोक.

UPI और Net Banking के उपयोग को प्रोत्साहित करना.

  • कस्टमर केयर सपोर्ट (customer care support)

कंप्यूटराइज्ड कस्टमर केयर सपोर्ट से deal करना बड़ा ही कठिन कार्य होता है, जब भी आप कोई query करते हैं तो उसके generic answer प्राप्त होते हैं जो की हमें irritate करता है|

हम भारतीय लोगो से बात करने में सहज महसूस करते हैं न की किसी रोबोट से चैट करने में ऐसे में CRED को कस्टमर केयर नंबर provide करने की आवश्यकता है|

  • डाटा चोरी का रिस्क (risk of loosing financial data)

आजकल डाटा चोरी होना, हैकिंग जैसे आम बात हो गयी है ऐसे में अपने financial data को कहीं भी add करना safe नहीं रह गया है ऐसे में हमें ऐसी सेवाओ का उपयोग सावधानी से करना होगा|

नोट: Cred app आपसे date of expiry और CVV की जानकारी प्राप्त नहीं करता है|

निष्कर्ष

Cred app benefits in hindi आपको बहुत से अच्छे ऑफर और डिस्काउंट प्रदान करता है credit card का उपयोग करने वाले सभी यूजर जिनका credit score अच्छा है, लाभदायक है।

आप cred app का उपयोग अपने risk पर कर सकते हैं, बहुत से लोग cred app का उपयोग कर अच्छे लाभ ले रहे हैं|

CRED App kya hai? cred app review hindi आपको कैसी लगी हमें बताए, क्या आप cred app का उपयोग करते हैं अपने एक्स्पेरिंस साझा करें|

2 thoughts on “CRED App क्या है ? CRED App Review Hindi (2020)”

Leave a Comment