Keyboard क्या है | computer keyboard in hindi

Computer keyboard एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है इसका उपयोग अल्फानुमेरिक (अक्षर और संख्या) और विभिन्न चिन्हों को कंप्यूटर में इनपुट करने के लिए किया जाता है |आज हम computer keyboard in hindi में जानेंगे और साथ ही साथ यह भी जानेगे कि keyboard me total kitne button hote hai, और keyboard kitne prakar ke hote hai.

आइये जाने what is computer keyboard in hindi.

कीबोर्ड के keyboard keys (बटन) को दबाकर text को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है |

नोट : सामान्य कीबोर्ड पर 104 keys होते है |

computer keyboard in hindi

 कीबोर्ड पर 3 टाइप के keys होते है :-

  • Alphabet keys (अल्फाबेट कीज) :- इसका उपयोग अंग्रेजी के a-z A-Z वर्ड को टाइप करने के लिए किया जाता है इसकी संख्या 26 होती है |
  • Number keys (नंबर कीज) :- नंबर कीज का उपयोग संख्या इनपुट करने के लिए की जाती है यह दो सेट में होती है और इनमे 0-9 अंक होते है |नंबर कीज का पहला सेट अल्फाबेट कीज के ऊपर होता है और दूसरा कीबोर्ड के दाहिने तरफ होता है जिसे नुमेरिक कीपैड कहते है |
  • Spacial keys (स्पेशल कीज):– कुछ keys विशेष प्रकार के कमांड को पूर्ण करने के लिए होती है उन्हें spacial keys कहते है :-

Computer keyboard in hindi में Spacial keys :-

  • Space bar (स्पेस बार ) :- यह कीबोर्ड की सबसे बड़ी और लम्बी keys है शब्दों के बीच में space (खाली जगह) देने के लिए इसका उपयोग किया जाता है |
  • Enter key (एंटर की):- इस keys का उपयोग करके आप नए पैराग्राफ शुरू कर सकते है अपने टाइप किये हुए documents में नयी लाइन में लिखने के लिए इसका उपयोग होता है साथ ही साथ यूजर द्वारा टाइप किये हुए निर्देश को प्रोसेसर के पास भेजने का भी कार्य enter keys करती है |

Enter keys की संख्या 2 होती है |

  • Shift keys (शिफ्ट कीज ):- shift का प्रयोग अंग्रेजी के बड़े अक्षरों को टाइप करने के लिए किया जाता है |shift की दबाकर कोई भी अल्फाबेट की दबाने से बड़े अक्षर में टाइप किया जा सकता है और कीबोर्ड में चिह्नित दो चिन्हों में से ऊपर की ओर अंकित चिन्ह को टाइप करने के लिए भी shift keys का प्रयोग किया जाता है|

Shift keys की संख्या कीबोर्ड में 2 होती है |

  • Control key (कंट्रोल की) :- control key का उपयोग कंप्यूटर को कुछ विशेष निर्देश देने के लिए की जाती है जैसे उदाहरण के तौर पर टाइप किये हुए पुरे डॉक्यूमेंट को control+a key का उपयोग कर आप एक बार में select कर सकते है इसी प्रकार के और भी कई विशेष कार्य control key करने में सक्षम होते है |
  • Backspace key (बैकस्पेस कीज):- किसी documents में लिखे गए अक्षरों को बायीं तरफ से मिटाने (delete) करने के लिए backspace का उपयोग किया जाता है |
  • Delete keys (डिलीट कीज ):- इस keys का उपयोग दाई तरफ के अक्षरों को मिटाने (delete ) करने के लिए की जाती है | delete key की संख्या 2 होती है |
  • ESC key (एस्केप की):- एस्केप keys का उपयोग कुछ प्रोग्राम से बाहर आने के लिए किया जाता है यह keys सबसे पहली लाइन में बाई तरफ होती है |
  • Caps lock key (कैप्स लॉक की):- बिना shift keys का प्रयोग किये बड़े अक्षरों में लिखने के लिए caps lock key का उपयोग किया जाता है |
  • Cursor control keys (कर्सर कंट्रोल कीज):- cursor control keys का उपयोग कर्सर को दाए, बाए, ऊपर, निचे (4 keys) नियंत्रित करने के लिए किया जाता है |

नोट : किसी डॉक्यूमेंट में अक्षरों को टाइप करते समय Cursor text टाइपिंग की पोजीशन बताती है अर्थात कि Cursor जिस स्थान पर होता है अक्षर उसी स्थान पर टाइप होते है Cursor ब्लिंक (टिमटिमाना) करती रहती है |

keyboard क्या है ?

keyboard एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है

यह भी पढ़े : माउस क्या है ?

कंप्यूटर क्या है ?

  • Function keys (फंक्शन कीज):- function keys special कार्यो के लिए होती है जो कि F1 से F12 तक होती है |
  • Tab key (टैब की):- tab key का उपयोग कंप्यूटर में open एक tab से दुसरे tab में जाने के लिए किया जाता है और documents में एक tab space के लिए (लम्बी खाली जगह) की जाती है |
  • Num lock key (नुम लॉक की):- इस key का उपयोग नुमेरिक कीपैड को एक्टिव करने के लिए किया जाता है |
  • Print screen key (प्रिंट स्क्रीन की ):- इस कीज का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन की print ये स्क्रीनशॉट लेने के लिए की जाती है |
  • Scroll lock key (स्क्रीन लॉक की ):- इस कीज का उपयोग arrow keys के साथ documents को scroll करने के लिए किया जाता है |
  • Pause break (पॉज ब्रेक):- इस कीज का उपयोग प्रोग्राम को pause करने या कमांड को रोकने के लिए किया जाता है |
  • Windows key (विंडोज की ):- इस key का उपयोग स्टार्ट मेनू को खोलने के लिए किया जाता है |
  • Alt keys (अल्टरनेटिव कीज ) :- इस कीज का उपयोग कुछ विशेष कार्यो के लिए लिया जाता है कंप्यूटर में शॉर्टकट कमांड के लिए इनका उपयोग होता है यह 2 होती है |
  • Fn key (एफ एन की) :- इस key का उपयोग function keys के function को एक्टिव करने के लिए किया जाता है |
  • Menu key (मेनू की ):- इस कीज का उपयोग मेनू open करने के लिए किया जाता है जो माउस के राईट click के सामान कार्य करता है |

उपयोग के आधार पर computer keyboard के प्रकार

1.Mechanical Keyboard (मैकेनिकल कीबोर्ड):- mechanical कीबोर्ड के अन्दर फिजिकल keys होते है जो कि कीबोर्ड के keys के दबाये जाने से एक्टिव होते और यह सुनिश्चित करते है के यूजर ने वास्तव में भौतिक रूप से keys को दबाया है और फिर वह परिणाम प्रदर्शित करते है |

Mechanical keyboard का उपयोग accurate टाइपिंग के लिए की जाती है इससे आपकी टाइप करने की क्षमता बढती है |भौतिक (physical keys) होने के कारण यह तेज आवाज करता है और यह मेम्ब्रेन कीबोर्ड से महंगे होते है |

2. Membrane Keyboard (मेम्ब्रेन कीबोर्ड) :- मेम्ब्रेन कीबोर्ड में रबर के कुशन लगे होते है जिन्हें दबाना (press) आसान होता है यह शोर भी नहीं करता है और mechanical keyboard की तुलना में अधिक सस्ते होते है |यह accurate नहीं होते है क्योकि यह मेम्ब्रेन की लेयर से जुड़े होते है जो सॉफ्ट होते है कई बार टाइप किये शब्द स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं हो पाते क्योकि भौतिक रूप से कीबोर्ड इम्प्रैशन ragister नहीं किया जा सकता है |

3. Wooden keyboard (वूडन कीबोर्ड) :- जैसा की नाम से प्रतीत होता है यह कीबोर्ड लकड़ी के बने होते है यह keyboard इको-फ्रेंडली होते है अर्थात प्राकृतिक कीबोर्ड, यह अधिक समय तक उपयोग में लाये जा सकते है और मेम्ब्रेन keyboard की तुलना में अधिक टिकाऊ होते है |

4. Gaming keyboard (गेमिंग कीबोर्ड) :- जैसा की नाम से प्रतीत होता है यह कीबोर्ड गेमिंग के लिए बने होते है यह keyboard अधिक टिकाऊ होते है और key press के क्षमता मिलियंस में होती है अर्थात इनके keys जल्दी ख़राब नहीं होते है और इनमे back-lit भी होती है यानि इन्हें आकर्षक बनाने के लिए लाइट का प्रयोग किया हुआ होता है |

computer keyboard in hindi

आप पढ़ रहे है computer keyboard in hindi

इंटरफ़ेस के आधार पर कीबोर्ड के प्रकार

इंटरफ़ेस के आधार पर कीबोर्ड को दो भागो में विभाजित किया जा सकता है |

१. wired keyboards

२.wireless keyboards

Wired keyboard ke prakar (types of wired keyboard)

(i) USB keyboard (यु.एस.बी. कीबोर्ड ):- usb कीबोर्ड में usb इंटरफ़ेस का उपयोग किया जाता है यह usb पोर्ट के माध्यम से कंप्यूटर से जुड़ा होता है usb कीबोर्ड को आसानी से multiple (बहुत सारे) devices पर उपयोग किया जा सकता है और यह plug and play को support करते है इन्हें computer या अन्य devices से निकालने के लिए उन्हें बंद करने के आवश्यकता नहीं होती है |

(ii) PS2 keyboard (पी.एस.२ कीबोर्ड ):- PS2 interface कीबोर्ड और माउस को समर्पित (dedicated) interface (माध्यम) है जो की कंप्यूटर के अनुकूल है, usb कीबोर्ड कभी कभी कंप्यूटर पर अनुकूल नहीं होते है जिससे बूटिंग प्रोसेस के समय परेशानी हो सकती है लेकिन PS2 कीबोर्ड समर्पित इंटरफ़ेस होने के कारण अनुकूल होती है |

इन्हें कंप्यूटर को ऑफ करके ही कंप्यूटर से अलग किया या लगाया जा सकता है ऐसा करने से कंप्यूटर hang हो सकता है| यह usb कीबोर्ड की तरह electrically hot-swappable नहीं होते है |

Wireless keyboard के प्रकार (types of wireless keyboard)

ब्लूटूथ कीबोर्ड (Bluetooth Keyboard in hindi)


ब्लूटूथ कीबोर्ड Bluetooth के माध्यम से कंप्यूटर के साथ एक वायरलेस कीबोर्ड सिंक करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है। इसका उपयोग उच्च डेटा ट्रांसफर गति के लिए किया जाता है।

आरएफ कीबोर्ड (RF Keyboard in hindi)


रेडियो-फ्रीक्वेंसी वायरलेस कीबोर्ड मुख्य रूप से लंबी दूरी के उपयोग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। वे कंप्यूटर या अन्य डिवाइस के साथ संचार करने के लिए वायरलेस नेटवर्किंग में उपयोग किए जाने वाले वाई-फाई मानक के अनुसार एक प्रसारण विधि का उपयोग करते हैं। वायरलेस ट्रांसमिशन की यह विधि उन्हें ब्लूटूथ कीबोर्ड की तुलना में अधिक रेंज देती है, कुछ मॉडल 100 फीट तक की दूरी पर काम करने में सक्षम हैं। आरएफ कीबोर्ड एक विशेष उपकरण हैं, और आमतौर पर उनके ब्लूटूथ समकक्षों की तुलना में अधिक महंगे हैं।

इन्फ्रारेड कीबोर्ड (Infrared Keyboard in hindi)


इन्फ्रारेड कीबोर्ड कंप्यूटर के साथ संचार करने के लिए प्रकाश तरंगों का उपयोग करते हैं। जो नग्न आंखों से दिखाई नहीं देता है और जो टीवी रिमोट कंट्रोल जैसे वायरलेस उपकरणों के लिए एक सामान्य संचरण विधि है, लेकिन कंप्यूटर कीबोर्ड के लिए इसका उपयोग शायद ही किया जाता है क्योंकि इसके लिए प्रत्यक्ष लाइन-ऑफ़-विज़न की आवश्यकता होती है। दूसरे शब्दों में, यदि आपके और आपके कंप्यूटर के बीच कोई ठोस वस्तु गुजरती है तो आपका कीबोर्ड अपना कनेक्शन खो देगा।

निष्कर्ष (conclusion)

हमने जाना कि keyboard ke prakar क्या है , कीबोर्ड क्या है यह कैसे कार्य करता है साथ ही साथ हमने यह भी जाना कि कीबोर्ड में कितने बटन होते है और कीबोर्ड में विभिन्न keys का क्या उपयोग है और उन keys को क्या कहा जाता है|

computer keyboard in hindi में आपको हमारी दी हुई जानकारी पसंद आई होगी और आपने कीबोर्ड के बारे में बताए हुए विभिन्न प्रकार की चर्चा से कुछ जानने को अवश्य मिला होगा , wired keyboard और wireless keyboard को समझने में आसानी हुई होगी और किसी भी प्रकार की कोई जानकारी आप प्रदर्शित करना चाहे तो कमेंट जरूर करे |

2 thoughts on “Keyboard क्या है | computer keyboard in hindi”

Leave a Comment